गर्भाशय भारी होने का कारण क्या है?HealthPlanet

Posted on Tue 7th Feb 2023 : 11:02


बच्चेदानी में सूजन (बल्की यूटरस) के कारण (Reasons Behind Bulky Uterus)

बच्चेदानी में सूजन (बल्की यूटरस) कई कारणों से होता है। महिलाओं में अधिकतर समस्याएं अस्वस्थ जीवनशैली और गलत खान-खान एवं नशीली पदार्थों का सेवन करने से होती है। एक महिला अपनी जीवनशैली और खान-पान में सकारात्मक बदलाव लाकर बच्चेदानी में सूजन (बल्की यूटरस) के खतरे को दूर कर सकती है।


बच्चेदानी में सूजन (बल्की यूटरस) के निम्न कारण हो सकते हैं:-

ओवेरियन सिस्ट

जब एक महिला की ओवरी में सिस्ट बनते हैं तो बच्चेदानी में सूजन आने लगती है जिससे उसका आकार बढ़ जाता है।

फाइब्रॉइड्स

फाइब्रॉइड्स भी बच्चेदानी में सूजन (बल्की यूटरस) के मुख्य कारणों में से एक है। फाइब्रॉइड्स की स्थिति में गर्भाशय में छोटे-छोटे टिश्यू उत्पन्न हो जाते हैं।

पीसीओएस/पीसीओडी

जब एक महिला के शरीर में हार्मोनल असंतुलन होता है तो पीसीओएस या पीसीओडी की समस्या पैदा होती है। इन दोनों के कारण बच्चेदानी में सूजन (बल्की यूटरस) होने का खतरा बढ़ जता है।

मेनोपॉज

जब एक खास उम्र (40-60) के बाद एक महिला के पीरियड्स आने बंद हो जाते हैं तो उसे मेडिकल की भाषा में मेनोपॉज कहते हैं।

मेनोपॉज से गुजर रही महिलाओं के शरीर में हार्मोनल असंतुलन होता है जिसके कारण बच्चेदानी में सूजन (बल्की यूटरस) का खतरा बढ़ जाता है।

एडिनोमायोसिस

यह एक प्रकार का विकार है जिसमें गर्भाशय का हिस्सा, जिसे हम एंडोमेट्रियम कहते हैं, गर्भाशय यानी बच्चेदानी में सूजन का कारण बन सकता है।

एंडोमेट्रियल कैंसर

बच्चेदानी के अंदर होने वाले कैंसर को एंडोमेट्रियल कैंसर कहते हैं। इस बीमारी से पीड़ित महिला के बच्चेदानी के अंदर कुछ कोशिकाओं में वृद्धि होने लगती है जिसके कारण बच्चेदानी का आकार बढ़ने लगता है।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info